मुंबई (कमोडिटीजकंट्रोल) - हाजिर बाजार निचले स्तर पर सुस्त खरीददारी तथा कम मांग से धनिये में सुस्त व्यापार देखा गया, वहीँ पारसी नए साल तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी जी के देहांत के शोक में गुजरात तथा मध्य प्रदेश के बाजार बंद रहे।
गौरतलब है की भारत की प्रमुख मंडियों में धनिये की आवक दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है, किसान खेती की और ध्यान दे रहे है तथा जिन किसानों के पास धनिये का स्टॉक पड़ा है वे अच्छे भाव की उम्मीद से अपना उत्पाद बाजार में बेचने से इनकार कर रहे है जिसकी वजह से बाजार में अच्छे धनिये की कमी हो सकती है।
अच्छे निर्यात सौदों की रिपोर्ट तथा सुस्त बिकवाली की वजह से आने वाले सप्ताह में धनिया की कीमतें स्थिर के साथ मजबूत रहने की संभावना है।
धनिया की कीमतें मजबूत हो सकती हैं क्योंकि किसान और स्टाकिस्ट कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हुए धनिये का स्टॉक कर रहे हैं साथ ही अच्छे धनिये को मसाला कंपनी के द्वारा हाथों हाथ ख़रीदा जा रहा है, दूसरी और बारिश के मौसम में इम्पोर्टेड धनिये के पावडर में नमी जल्दी लगती है इसलिए उत्तर भारत के मसाला व्यापारी भारतीय धनिये का उपयोग करते है जिससे मांग बढ़ रही है।
हालांकि भारत में 2017-18 में धनिये का उत्पादन कम था, लेकिन कैरीफॉरवर्ड स्टॉक की उपलब्धता तथा ज्यादा आयात और कमजोर निर्यात के कारण कीमतों में कमजोरी के बाद सुधार दिखाई दे रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि सप्ताह के दौरान मॉनसून के फिर से सक्रीय होने की उम्मीद से जुलाई के वायदे में किसी भी तरह की उठापटक हो सकती है ज्यादातर ध्यान ऊंचाई की और लग रहा है।
भारत ने 2017-18 के दौरान 35,185 टन धनिया निर्यात किया था जो की एक साल पहले 30,300 टन था।
व्यापारिक सूत्रों के अनुसार आने वाले त्योहारी सीजन में भारतीय धनिये की में बढ़ोत्तरी हो सकती है जिसकी वजह से धनिये के भाव में अच्छी तेजी देखनेको मिल सकती है परन्तु सटोरिये इस कीमत स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग कर सकते है।
Market
|
Verity
|
Min
|
Max
|
Arrival
|
Kota
|
BADAMI
|
4200
|
4400
|
2500
|
Kota
|
EAGLE
|
4400
|
4650
|
|
Ramaganj
|
EAGLE
|
4600
|
4850
|
3500
|
Ramaganj
|
BADAMI
|
4250
|
4550
|
|
Baran
|
BADAMI
|
4200
|
4450
|
2000
|
Baran
|
EAGLE
|
4500
|
4650
|
|
Baran
|
SCOOTER
|
4800
|
5200
|
|
(कमोडिटीजकंट्रोल ब्यूरो द्वारा; +91-22-40015567)